1 साल में पहली बार 400 अरब डॉलर से नीचे आया विदेशी मुद्रा भंडार

Webdunia
शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (19:52 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 81.95 करोड़ डॉलर कम होकर 399.282 अरब डॉलर पर आ गया। यह पिछले 1 साल में पहला मौका है, जब विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर से नीचे आया है।
 
 
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जब विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है। इससे संकेत मिलता है कि रुपए को संभालने के लिए रिजर्व बैंक डॉलर बेच रहा है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.191 अरब डॉलर गिरा था।
 
आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 88.74 करोड़ डॉलर गिरकर 375.099 अरब डॉलर पर आ गईं। कई सालों तक स्थिर रहने के बाद स्वर्ण भंडार 7.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.234 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से निकासी का विशेष अधिकार 15 लाख डॉलर कम होकर 1.476 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का भंडार भी 25 लाख डॉलर घटकर 2.474 अरब डॉलर पर आ गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

अगला लेख