महंगे पेट्रोल-डीजल से हैं परेशान, सिर्फ 70 रुपए लीटर में मिलेगा फ्यूल, जानिए क्या है सरकार का प्लान...

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (11:35 IST)
अगर आप महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल सरकार ने एक ऐसा फ्यूल बाजार में लाने की योजना जो सिर्फ 70 रुपए लीटर मिल जाएगा।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच गई हैं। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है ‍कि वाहनों में पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल बंद कर दिया जाएगा। सरकार देश में पेट्रोल-डीजल की निर्भरता को कम करने का प्लान बना रही है। केंद्र सरकार देश में जल्द ही फ्लेक्स-ईंधन लाने का प्लान बना रही है। अगर फ्लैक्स फ्यूल इंजन अनिवार्य हो जाता है तो लोग अपनी गाड़ियां इथेनॉल से भी चला सकेंगे. इथेनॉल की कीमत 65-70 रुपए प्रति लीटर है
 
हाल ही में नितिन गडकरी ने कहा था कि 'फ्लेक्स फ्यूल इंजन को हम अगले 6-8 महीनों में लागू कर सकते हैं, ये मेरे हाथ में है। उन्होंने कहा कि हम सभी वाहन विनिर्माताओं से अगले 6-8 महीनों में यूरो-छह उत्सर्जन मानदंडों के तहत फ्लेक्स-ईंधन इंजन बनाने के लिए कहेंगे।
 
क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल इंजन? : फ्लेक्स इंजन गाड़ियों में लगने वाले ऐसे इंजन को कहते हैं, तो ‘फ्लेक्स फ्यूल' पर काम करता है। फ्लेक्स फ्यूल गैसोलीन और मेथेनॉल या इथेनॉल के संयोजन से बना एक वैकल्पिक ईंधन है। एथेनॉल एक तरीके का जैविक ईंधन होता है, जो गन्ना, मक्का और अन्य अपशिष्ट खाद्य पदार्थों से तैयार होता है। इससे पेट्रोल डीजल की तुलना में प्रदूषण कम फैलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख