shiv chalisa

33000 हजार पर पहुंचा सोना, चांदी के दाम 50 रुपए गिरे

Webdunia
सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (15:56 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चढ़कर एक बार फिर 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी 50 रुपए लुढ़ककर 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सोना हाजिर 4.20 डॉलर टूटकर 1,281.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,283.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना के मद्देनजर पिछले कारोबारी दिवस पर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाली पीली धातु पर सोमवार को मुनाफा वसूली का दबाव रहा।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस सप्ताह नीतिगत दरों पर बैठक कर रहा है। संभावना है कि वह ब्याज दरों में वृद्धि का सिलसिला तोड़ते हुए इसमें कटौती कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर फिसलकर 14.97 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मैंक्रो का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, क्या बोले पीएम मोदी?

Gold Silver Rates : सस्ता हुआ सोना चांदी, आपके शहर में क्या है दाम, क्या 1 लाख के नीचे आ सकता है गोल्ड?

UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, जैसे ही पता चला फिर जो हुआ वो किसी ने सोचा नहीं था

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, कक्षा 10 के लिए 2 बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू

अगला लेख