Hanuman Chalisa

बाजार में रौनक बढ़ी, धनतेरस पर सोने की बिक्री तेज

Webdunia
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (14:32 IST)
नई दिल्ली/मुंबई। बाजार में दीपावली से पहले धनतेरस की सकारात्मक शुरुआत हुई और महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों में ढील के साथ मांग में तेजी देखने को मिली। धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी की खरीदारी भी तेज है। सोने की कीमतों में नरमी से भी खरीदारी बढ़ी।
 
हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस को कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सोने की बिक्री महामारी से पहले के स्तर को हासिल कर लेगी।
 
व्यापारियों ने यह भी कहा कि सुबह 11.30 बजे (मुहूर्त समय) के बाद बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ी और यह सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहेगा।
 
सोने की कीमत मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 46,000-47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में थीं, जो इस साल अगस्त में 57,000 रुपए से अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, सोने की दर अभी भी धनतेरस 2020 के भाव 39,240 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में 17.5 प्रतिशत अधिक है।
 
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सोमसुंदरम पी आर ने कहा कि मांग में कमी, कीमतों में नरमी और अच्छे मानसून के साथ ही लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों में राहत से मांग में जोरदार उछाल की उम्मीद है। हम उम्मीद करते हैं कि यह तिमाही हाल के वर्षों में सबसे बेहतरीन तिमाही होगी।
 
अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण स्थानीय परिषद के चेयरमैन आशीष पेठे ने कहा कि इस साल उपभोक्ता मांग बहुत सकारात्मक है और मूल्य के लिहाज से बिक्री पिछले साल की तुलना में 10-15 प्रतिशत अधिक होगी और मात्रा के लिहाज से यह 2019 के स्तर के बराबर रहेगी। देश भर में, खासकर उत्तर, पूर्व और पश्चिमी क्षेत्रों में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

तेल के खेल से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स 2090 अंक गिरा, क्या हुआ निफ्टी का हाल?

अगला लेख