rashifal-2026

Gold Rate: सोना 900 रुपए उछलकर रिकॉर्ड स्तर के करीब

Webdunia
शुक्रवार, 5 सितम्बर 2025 (18:42 IST)
Delhi bullion market News: स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली और मजबूत वैश्विक रुझानों के चलते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपए बढ़कर रिकॉर्ड स्तर के करीब 1,06,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1000 रुपए फिसलकर 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
 
कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा 16-17 सितंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कटौती का विकल्प चुनने की संभावना के बीच तेजी को गति मिल रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी शुक्रवार को 900 रुपए बढ़कर 1,06,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 1,05,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
 
चांदी सवा लाख के पार : सरार्फा संघ के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमतें 1,25,600 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में कमी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने की उम्मीदों के चलते, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने में तेजी आई...।
 
उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर कोई संकेत नहीं मिलने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ रही है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और भारत पर अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क लगाए जा सकने की आशंकाओं के बीच, शुक्रवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 88.27 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना बढ़कर 3,551.44 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो बुधवार के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 3,578.80 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है। हाजिर चांदी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 40.76 डॉलर प्रति औंस पर रही। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

ग़ाज़ा : युद्ध विराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएं अपने परिवारों का अंतिम सहारा

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख