सोना और हुआ महंगा, दाम 40 हजार के पार

Webdunia
शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (17:13 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग खत्म होने के बावजूद शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना 435 रुपए की तेजी से 2 माह के बाद 40 हजार से ऊपर निकल गया जबकि चांदी 410 रुपए चमककर 48 हजार रुपए के पार हो गई।
ALSO READ: बड़ी खबर, दिसंबर तक सोना हो सकता है 42000
सोना स्टैंडर्ड 435 चढ़कर 40,145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान चांदी में भी काफी तेजी देखी गई और वह 410 रुपए की तेजी लेकर 48,100 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। 5 सितंबर के बाद यह पहली बार है, जब सोना 40 हजार के पार पहुंचा है। 5 सितंबर को सोना 40,470 रुपए तक पहुंचा था।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोना हाजिर 0.50 डॉलर चढ़कर 1,512.35 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.40 डॉलर प्रति औंस घटकर 1,511.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में मामूली तेजी रही। चांदी हाजिर 0.005 डॉलर चढ़कर 18.75 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख