Hanuman Chalisa

सोना 85 रुपए टूटा, चांदी 260 रुपए लुढ़की

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (16:55 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 17 महीने के निचले स्तर तक उतरने से बने दबाव के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए उतरकर 30,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो 7 महीने का निचला स्तर है। चांदी भी 260 रुपए लुढ़ककर 38,740 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
 
 
डॉलर के मजबूत होने और चीन की मुद्रा युआन में आई गिरावट के संयुक्त प्रभाव से सोना 17 महीने के निचले स्तर पर उतर गया। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार एक समय सोना 1,204 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो पिछले साल 15 मार्च के बाद का निचला स्तर है, हालांकि बाद में यह कुछ संभलता हुआ 3.20 डॉलर की बढ़त में 1,212.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर चढ़कर 1,220.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 15.44 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोने में अभी और गिरावट आ सकती है और यह 1,200 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतर सकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

अगला लेख