Hanuman Chalisa

सोना 100 रुपए और चांदी 655 रुपए कमजोर

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (17:09 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर जारी नरमी के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए टूटकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया और चांदी 655 रुपए लुढ़ककर 8 महीने के निचले स्तर 44,420 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 3.40 डॉलर फिसलकर 1324.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस में यह गिरकर 4 सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 1317.46 डॉलर प्रति औंस रहा था। अमेरिकी सोने का दिसंबर वायदा 3.50 डॉलर तेज रहकर 1328.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ोतरी करने की आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट एलेन द्वारा केंद्रीय बैंकरों की बैठक को संबोधित करने से पहले कई राज्यों के फेड अध्यक्षों ने ब्याज दर बढ़ोतरी के पक्ष में बयान दिए जिससे यह कमजोर पड़ गया।
 
इस बीच लंदन में 0.10 डॉलर चढ़कर 18.64 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक

निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

अगला लेख