Hanuman Chalisa

सोना महंगा हुआ, चांदी में बड़ी गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (15:30 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग में सुधार से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाता हुआ 225 रुपए चमककर 28 हजार 985 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
 
हालांकि, अधिक कीमत पर औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी ने लगातार दो दिनों की तेजी खो दी और यह 500 रुपए की भारी गिरावट के साथ  38 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक मौसम में सोने की खुदरा जेवराती मांग बनी हुई और घरेलू ग्राहकी से पीली धातु की चमक लगातार दूसरे दिन बढ़ी है। दूसरी तरफ चांदी गत दो दिनों में आठ रुपए महंगी हो गई, जिससे सिक्का निर्माताओं ने अपना उठान तथा औद्योगिक इकाइयों ने अपनी मांग कम कर दी है। इसी दबाव में चांदी में आज 500 रुपए की भारी गिरावट रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,257.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.1 डॉलर की गिरावट के साथ 1,257.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चाँदी हाजिर भी 0.14 डॉलर लुढ़ककर 16.75 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

इंदौर के स्‍वाद का स्‍याह पहलू, मावा, घी, पनीर के हर महीने 5 नमूने फेल, स्‍वच्‍छ शहर में मिलावट का जहर

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर

अगला लेख