suvichar

चांदी में भारी गिरावट, सोना मामूली चढ़ा

Webdunia
मंगलवार, 13 जून 2017 (15:24 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में बड़ी गिरावट और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक मांग उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी 550 रुपए लुढ़ककर लगभग चार सप्ताह के निचले स्तर 39 हजार 150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
चांदी लगातार पांचवें कारोबारी दिवस पर कमजोर रही है। इन पांच दिनों में यह 1,750 रुपए लुढ़क चुकी है। सुस्त मांग के बीच स्थानीय स्तर पर सोना 30 रुपए चमककर 29 हजार 330 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को 1.4 प्रतिशत लुढ़कने के बाद आज यह 0.10 डॉलर फिसलकर 16.85 डॉलर प्रति औंस पर रही। कारोबार के दौरान गत दिवस यह 16.80 डॉलर प्रति औंस तक उतर गई थी, जो तीन सप्ताह का निचला स्तर है। सोमवार की इसकी गिरावट भी 18 मई के बाद की सबसे बड़ी गिरावट रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में भी गिरावट रही। सोना हाजिर 3.15 डॉलर कमजोर पड़कर 1,261.95 डॉलर प्रति औंस और अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 4.2 डॉलर टूटकर 1,244.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मंगलवार को शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि, बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। इससे पीली धातु पर दबाव है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख