Hanuman Chalisa

सोना लुढ़का, चांदी रही नरम

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (18:30 IST)
नई दिल्ली। सुस्त जेवराती मांग के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु के पांच महीने के निचले स्तर तक उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 180 रुपए लुढ़ककर 20 सप्ताह के निचले स्तर 29400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।


सोने में लगातार छठे दिन गिरावट देखी गई। इस दौरान इसके भाव 850 रुपए टूट चुके हैं। चांदी में लगातार दूसरे दिन नरमी रही। यह 25 रुपए की गिरावट के साथ पांच महीने के निचले स्तर के करीब 37775 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

वैश्विक स्तर पर पीली धातु में सोमवार को बड़ी गिरावट का असर आज स्थानीय बाजार पर देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गत दिवस सोना हाजिर 20 जुलाई के बाद के निचले स्तर 1240.10 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था। हालांकि आज कुछ वापसी करते हुए यह 1.30 डॉलर चढ़कर 1243.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.80 डॉलर की तेजी में 1253.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.06 डॉलर की मजबूती के साथ 15.76 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज हुआ केतन का मर्डर

Raja Bhaiya : बंदर की बरसी और मुहर्रम, कुंडा विधायक राजा भैया और उनके पिता क्यों हुए हाउस अरेस्ट? किले के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 109 अंक चढ़ा, Nifty फिर 24000 के पार

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

अगला लेख