Hanuman Chalisa

सोना 50 रुपए चमका, चांदी टूटी

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (18:00 IST)
नई दिल्ली। सुस्त घरेलू मांग के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु में बढ़त के कारण सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 3 दिन की गिरावट से उबरता हुआ 50 रुपए की मजबूती के साथ 31,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी पर दबाव रहा और यह 50 रुपए की गिरावट के साथ 1 महीने के निचले स्तर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोमवार को सोने में मामूली तेजी रही। सोना हाजिर 0.90 डॉलर चढ़कर 1,294.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 0.50 डॉलर फिसलकर 1,298.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
सोने पर सोमवार को 2 विपरीत कारकों का प्रभाव रहा और इसलिए इसमें कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एक ओर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस महीने होने वाली बैठक में ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना से इस पर दबाव है, तो दूसरी ओर व्यापार युद्ध की चिंता में निवेशक सुरक्षित धातु का रुख कर रहे हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की मजबूती के साथ 16.44 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी

नोएडा हादसा : घेराबंदी के बावजूद गड्ढे में उतरने से हुआ हादसा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

UP में योगी सरकार का बड़ा धमाका, GeM पोर्टल से बचाए ₹9,700 करोड़, महिला उद्यमियों की भी चमकी किस्मत

जख्मी खामनेई मोजतबा की अमेरिका-ईरान सीजफायर में क्या रही भूमिका, कैसे पर्दे के पीछे चली हाईलेवल कूटनीति, पढ़िए पूरी कहानी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

अगला लेख