Hanuman Chalisa

चांदी 250 रुपए चमकी, सोना 10 रुपए मजबूत

Webdunia
गुरुवार, 7 जून 2018 (18:06 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में सुधार से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त से 31,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी लगातार तीसरे दिन चढ़ते हुए 250 रुपए चमककर 1 सप्ताह के उच्चतम स्तर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 1.35 डॉलर की बढ़त में 1,298.40 डॉलर प्रति औंस बिका। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.10 डॉलर की मजबूती के साथ 1,302.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.05 डॉलर चमककर 16.70 डॉलर प्रति औंस रही।
 
डॉलर के मुकाबले यूरो के 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी देखी गई, हालांकि प्रमुख केंद्रीय बैंकों की अगले सप्ताह होने वाली बैठकों से पहले निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक 12 और 13 जून को होने वाली है। इसमें भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। ब्याज दर बढ़ने से सोने की मांग घटेगी जिससे कीमतों में गिरावट आ सकती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख