Hanuman Chalisa

सोना 260 रुपए लुढ़का, चांदी 130 रुपए फिसली

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (16:47 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 260 रुपए फिसलकर 33,110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 130 रुपए लुढ़ककर 39,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में मजबूती आई है। इसके अलावा ब्रेग्जिट को लेकर जारी विवाद और वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्त पड़ने की आशंका से सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है।
 
लंदन का सोना हाजिर 6.70 डॉलर चमककर 1,302.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,304.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU में भर्ती दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, रिश्तों और प्यार की पेश की मिसाल

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

अगला लेख