Hanuman Chalisa

सोना 150 हुआ रुपए सस्ता, चांदी भी 250 रुपए फिसली

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (16:33 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने के बीच वैवाहिक जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए लुढ़ककर 32,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
 
औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 250 रुपए की गिरावट में 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 1.45 डॉलर की गिरावट में 1,275.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,275.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती और अमेरका के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों का रुझान पीली धातु में घट गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर हालांकि 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 14.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

US-Iran War: पेजेश्कियान का अमेरिकियों को खुला पत्र, ट्रंप की धमकी के बीच क्या कहा?

वैश्विक संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म, उर्वरक कंपनियों को राहत

पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, कई राज्‍यों में बदला मौसम, बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

ट्रंप के बयान से बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 1455 अंक टूटा, कच्चा तेल 107 डॉलर पार

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

अगला लेख