फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (17:22 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतें बढ़ने के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने और जेवराती मांग सुस्त रहने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए टूटकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
    
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। चांदी भी लगातार तीसरे दिन कमजोर पड़ी है। यह 100 रुपए फिसलकर 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 0.32 प्रतिशत की बढ़त में 1,282.56 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.3 डॉलर चढ़कर 1,282.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
    
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पिछले साल हुए अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में रूसी हस्तक्षेप के मामले में पिछले महीने सम्मन जारी किए जाने की मीडिया रिपोर्टों के बाद डॉलर कमजोर पड़ा है जिससे पीली धातु को बल मिला है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.06 फीसदी लुढ़ककर 17.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख