सोने-चांदी की चमक बढ़ी

Webdunia
सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (17:33 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार  में मांग आने से सोमवार को सोना 110 रुपए चमककर 31,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर  आ गया। चांदी भी 175 रुपए चमककर 39,375 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


दोनों  कीमती धातुओं में लगातार दूसरे दिन चमक रही है और इनका सोमवार का स्तर 27 मार्च  के बाद का उच्चतम स्तर है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार प्रतिबंधों को लेकर तनाव बढ़ने से विदेशों में भी सोने  के दाम बढ़े हैं। सोना हाजिर 6.65 डॉलर की मजबूती के साथ 1,331.70 डॉलर प्रति औंस  पर पहुंच गया।

जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.10 डॉलर की बढ़त में 1,335.40  डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका द्वारा चीन के उत्पादों पर कर बढ़ाए जाने के बाद चीन ने भी प्रतिक्रियास्वरूप  अमेरिकी उत्पादों पर भारी-भरकम कर लगा दिया है। इससे डॉलर के दाम बढ़ने के बावजूद  सोने में तेजी रही है।

आमतौर पर दोनों का ग्राफ एक-दूसरे के विपरीत रहता है। दुनिया की 2 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़े व्यापारिक तनाव के कारण निवेशक  शेयर बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित धातु का रुख कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.14 डॉलर लुढ़ककर 16.45 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)
< > Gold, Silver, Delhi bullion market< >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख