मांग में सुधार से सोना चमका, ग्राहकी से उछली चांदी

Webdunia
बुधवार, 6 जून 2018 (16:55 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच जेवराती मांग में सुधार से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 260 रुपए की बढ़त लेता हुआ 31,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 250 रुपए की छलांग लगाकर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बुधवार को दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ गई। लंदन का सोना हाजिर 1.43 डॉलर चढ़कर 1,298 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.30 डॉलर की बढ़त में 1,302.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने और अमेरिकी बांड यील्ड के कम होने से सोने को बल मिला है।

भू-राजनीतिक अस्थिरताओं से भी पीली धातु को समर्थन मिला है लेकिन अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों का दबाव रहने से इसकी बढ़त सीमित है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 0.09 डॉलर की मजबूती के साथ 16.56 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Lok Sabha Election : गुजरात में BJP की पूनम माडम सबसे अमीर उम्मीवार, BSP की रेखा सबसे गरीब

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

अगला लेख