सोना लुढ़का, चांदी 400 रुपए सस्ती

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (16:32 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग सुस्त पड़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 220 रुपए लुढ़ककर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 400 रुपए की गिरावट में 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से वैश्विक स्तर पर पीली धातु को बल मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन के इस्तीफे के बाद डॉलर के भाव लुढ़क गए हैं। डॉलर के कमजोर पड़ने और स्टील तथा एल्युमिनियम पर ट्रंप के रुख के कारण राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.20 डॉलर की तेजी में 1,327.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.60 डॉलर की बढ़त में 1,328.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की तेजी में 16.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar: बाढ़ से मिलेगी निजात, कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रियंका गांधी का वायनाड में पर्यटन क्षमता बढ़ाने का आह्वान, दीर्घकालिक खाका तैयार करने को कहा

LIVE: म्यांमार से थाईलैंड तक भूकंप से तबाही, क्या बोले पीएम मोदी?

भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख