Hanuman Chalisa

सोना 100 रुपए और चांदी 950 रुपए लुढ़की

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (17:38 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में आई गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए कमजोर होकर 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 950 रुपए लुढ़ककर 46,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर तीन डॉलर लुढ़ककर 1,332.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 
हालांकि इस सप्ताह यह एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ है जो पिछले तीन सप्ताह के बाद की पहली साप्ताहिक बढ़त है। अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर फिसलकर 1,338.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों के अनुसार, बैंक ऑफ जापान द्वारा सरकारी नीतियों के पक्ष में निर्णय लेने से बाजार को निराशा हाथ लगी। 
 
इससे डॉलर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं को वरीयता दी, जिसके कारण तीन सप्ताह बाद इसमें पहली साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई। इस दौरान लंदन में चाँदी 0.12 डॉलर टूटकर 20.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

अगला लेख