Dharma Sangrah

सस्ता हुआ सोना, चांदी भी गिरी

Webdunia
सोमवार, 20 नवंबर 2017 (17:36 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार से कमजोर संकेतों और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव 75 रुपए  गिरकर 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया, वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव के कारण चांदी 350 रुपए  फिसलकर 40,800 रुपए  प्रति किलोग्राम रह गई।
 
कारोबारियों ने कहा कि डॉलर में मजबूती और निवेशकों को अमेरिका में करों में कटौती को लेकर इंतजार के कारण वैश्विक स्तर पर सोने की मांग कमजोर रही। इसके अलावा, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और निर्माताओं की ओर से मांग में कमी के कारण भी गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत गिरकर 1,289.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.93 प्रतिशत गिरकर 17.11 डॉलर प्रति औंस रही।
 
राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 75-75 रुपए  गिरकर क्रमश: 30,700 और 30,550 रुपए  प्रति दस ग्राम रहा। सप्ताहांत शनिवार को कीमती धातु के भाव 325 रुपए चढ़े थे। हालांकि गिन्नी 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रही। चांदी हाजिर कीमत 350 रुपए गिरकर 40,800 प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 250 रुपए गिरकर 39,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए  और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के स्तर पर स्थिर रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, 60% सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, DGCA ने बनाए नए नियम, जानिए कब होंगे लागू?

भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद

Iran-US-Israel युद्ध से Lockdown के मुहाने पर पहुंचा Pakistan, हालात हुए बेकाबू

No Kings : ट्रंप और ईरान युद्ध के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़कों पर प्रदर्शन में उतरे लाखों लोग

मध्य पूर्व तनाव के बीच परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा उत्तर कोरिया, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम का बड़ा कदम

सभी देखें

नवीनतम

यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन, 9 वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां : योगी आदित्यनाथ

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, 60% सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, DGCA ने बनाए नए नियम, जानिए कब होंगे लागू?

CM योगी सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को देंगे कई सौगात

गन्ना उत्पादन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं, CM योगी के निर्देश पर UPSRLM के बीच हुआ MOU

मिलिए सोनभद्र की लखपति दीदी से, दुग्ध उत्पादन से 2 साल में कमाए 67 लाख

अगला लेख