Hanuman Chalisa

नए साल के पहले दिन सोना स्थिर, चांदी मजबूत

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2018 (15:55 IST)
नई दिल्ली। नए साल 2018 के पहले कारोबारी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, चांदी 120 रुपये बढ़कर 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
 
सराफा कारोबारियों के अनुसार स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग कमजोर रहने से सोने के भाव नरम रहे। नए साल के पहले दिन के सार्वजनिक अवकाश के चलते वैश्विक सर्राफा बाजार बंद रहे जिस वजह से स्थानीय बाजार की धारणा पर असर पड़ा है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9% और 99.5% शुद्धता के सोने की कीमत क्रमश: 30,400 और 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम रही। शनिवार को कारोबार में सोना 175 रुपये चढ़ा था। हालांकि, गिन्नी के भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।
 
वहीं दूसरी तरफ चांदी हाजिर में 120 रुपए की बढ़त देखी गई और यह 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम रही। साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 50 रुपए टूटकर 39,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी सिक्का के भाव भी पिछले स्तर पर ही बने रहे। यह 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाल और 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाल पर स्थिर रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख