Hanuman Chalisa

सोने में मामूली बढ़त, चांदी 200 रुपए चमकी

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (15:22 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग रहने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 31 हजार 390 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 200 रुपए की तेजी में 39 हजार 150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
फेडरल रिजर्व की देर शाम शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 2.45 डॉलर घटकर 1,314.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.5 डॉलर प्रति औंस फिसलकर 1,314.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
कारोबारियों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने की गिरावट सीमित रही है लेकिन, फेड की बैठक का दबाव पीली धातु पर बना हुआ है। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट में 16.30 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख