Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, अब आप गूगल पे एप के जरिये भी खरीद सकेंगे सोना, हर मिनट अपडेट होगी कीमत

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (07:25 IST)
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने स्वर्ण कारोबार कंपनी एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ गठजोड़ किया है। इससे तहत उसने गूगल पे उपयोग करने वालों को एप के जरिये सोना खरीदने-बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
 
गूगल ने एक बयान में कहा कि देश के एकमात्र एलबीएमए मान्यता प्राप्त स्वर्ण रिफाइनरी कंपनी के साथ इस भागीदारी के जरिये गूगल पे का उपयोग करने वाले 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं।
 
गूगल पे इंडिया के निदेशक (उत्पाद प्रबंधन) अंबरीश कनघे ने कहा, 'भारतीय संस्कृति और परंपरा में सोना काफी मायने रखता है। यह भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण उपभोक्ता देश बनाता है। भारतीय अक्षय तृतीय, धनतेरस या दिवाली के मौके पर सोना खरीदते हैं।'

एप यूजर्स यहां से कितने भी मूल्य का सोना खरीद सकते हैं और उसे एमएमटीसी-पीएएमपी सुरक्षित तिजोरी में रखेगा। यूजर्स इस सोने को कभी भी, किसी भी समय नए मूल्य पर बेच सकता है। कीमत हर मिनट अपडेट होगी जिसे गूगल पे एप पर देखा जा सकेगा।
 
यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब एक दिन पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने रिजर्व बैंक से पूछा है कि आखिर गूगल पे कैसे बिना मंजूरी के वित्तीय लेन-देन की सुविधा दे रहा है। अदालत ने आरबीआई तथा गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है तथा इस मामले में उनका रुख पूछा है।
 
बाद में गूगल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गूगल पे सभी कानूनी जरूरतों को पूरा करता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख