जीएसटी लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ के पार, सितंबर 2020 से 23% ज्यादा संग्रह

Webdunia
शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (13:40 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में वस्तु और सेवा कर (GST) संग्रह सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपए रहा, यह लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है। यह सितंबर 2021 का राजस्व संग्रह सितंबर 2020 के संग्रह से 23 प्रतिशत अधिक है।
 
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2021 में जमा सकल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपए है, जिसमें सीजीएसटी 20,578 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 26,767 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 60,911 करोड़ रुपए और उपकर 8,754 करोड़ रुपए है।
 
सितंबर के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक था।
 
सीजीएसटी का अर्थ केंद्रीय वस्तु और सेवा कर, एसजीएसटी का अर्थ राज्य वस्तु और सेवा कर तथा आईजीएसटी का अर्थ एकीकृत वस्तु और सेवा कर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नवनीत राणा से बोले असदुद्दीन ओवैसी, तोप है छोटा, किसी के बाप की नहीं सुनता

गर्लफ्रेंड ने बना दिया ISI एजेंट, बिहार में कई Honey Trap में फंसे

मंगेतर ने मां बाप के सामने धड़ से अलग कर दिया 15 साल की नाबालिग का सिर

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की अजीबोगरीब घोषणा, कहा दो पत्नी वालों को 2 लाख देंगे, भाजपा ने कसा तंज

पीएम मोदी बोले, जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है

साइकल से नामांकन को पहुंचे अजय राय, बोले- आम जनता की शान है यह सवारी

बृजभूषण की बढ़ी मुश्किल, पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में तय होंगे आरोप

लड़की बनकर करते थे डांस, प्‍यार हुआ और फिर हो गई हत्‍या, क्‍या है Homosexual Relations कनेक्‍शन?

Jio ने लांच किया नया स्ट्रीमिंग प्लान, 888 रुपए में मिलेंगे 15 OTT ऐप

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

अगला लेख