Hanuman Chalisa

आइडिया ने ग्राहकों से वसूला अधिक चार्ज, ट्राई ने दिया यह निर्देश

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (21:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अपने ग्राहकों से अधिक शुल्क वसूलने के मामले में आइडिया सेल्युलर को 2.97 करोड़ रुपए जमा कराने का निर्देश दिया है।
 
यह राशि दूरसंचार उपभोक्ता शिक्षा एवं संरक्षण कोष (टीसीईपीएफ) में जमा करानी होगी। रेटेड कॉल डेटा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने की वजह से आइडिया ग्राहकों को अधिक वसूले गए शुल्क को लौटा नहीं पाएगी।
 
यह मामला मई 2005 का है। उस समय दूरसंचार विभाग ने लाइसेंस में संशोधन कर चार राज्यों महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश में दूरसंचार ऑपरेटरों को अंतर सेवा क्षेत्र कनेक्टिविटी की अनुमति दी थी।
 
नियामक ने कहा कि संशोधन के बावजूद कई निजी जीएसएम ऑपरेटर सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल पर के नेटवर्क पर समाप्त होने वाली कॉल्स के लिए इन राज्यों की सीमा में अधिक शुल्क की वसूली कर रहे थे।
 
ट्राई के 24 अगस्त के आदेश के अनुसार आइडिया को मई 2005 से जनवरी, 2007 के दौरान ग्राहकों से अधिक शुल्क की वसूली के लिए टीसीईपीएफ में 2,97,90,173 रुपए जमा कराने का निर्देश दिया गया है। ट्राई के सलाहकार एसटी अब्बास के हस्ताक्षर वाले इस आदेश में यह राशि आदेश मिलने के 15 दिन के भीतर जमा कराने का निर्देश दिया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख