भारत पर 205 लाख करोड़ का कर्ज, किसकी कितनी हिस्सेदारी?

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (14:37 IST)
देश पर कुल कर्ज 205 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। इससे पहले जनवरी-मार्च 2023 की तिमाही में कुल कर्ज 2.34 ट्रिलियन डॉलर या करीब 200 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह मात्र 6 माह में 5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा कि सरकार इसी रफ्तार से उधार लेती रही तो देश पर GDP का 100% कर्ज हो सकता है। ऐसा हुआ तो कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा।
 
आईएमएफ के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि पर आगे आने वाले जो​खिम संतुलित हैं। मगर उम्मीद से अधिक पूंजीगत व्यय और अ​धिक रोजगार के मद्देनजर वृद्धि दर का अनुमान 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर दिया गया है।
 
हालांकि, आईएमएफ की इस रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने असहमति व्यक्त की है और उसका मानना है कि सरकारी कर्ज से जोखिम काफी कम है, क्योंकि ज्यादातर कर्ज भारतीय मुद्रा में ही है।

कर्ज में किसकी कितनी हिस्सेदारी :  सितंबर तिमाही में केंद्र सरकार की 161.1 लाख करोड़ का कर्ज था। वहीं राज्यों पर 50.18 फीसदी कर्ज था। कुल कर्ज में ट्रेजरी बिल की हिस्सेदारी 4.51 फीसदी रही, जो 9.25 लाख करोड़ है।
 
क्या बोली सुप्रिया श्रीनेत : इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीने‍त ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि IMF ने चेतावनी देते हुए कहा भारत की GDP से ज्यादा होने वाला है देश का कुल कर्ज! उन्होंने कहा कि 2014 में देश पर 54 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था जो 2023 में बढ़कर 205 लाख करोड़ रुपए हो गया।
 
श्रीनेत ने कहा कि आजादी के बाद 67 साल में 14 प्रधानमंत्रियों ने कुल 55 लाख करोड़ का कर्ज लिया, PM मोदी ने अकेले ही 150 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लाद दिया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में फिर दरिंदगी, पहले रेप फिर हत्या, सूटकेस में मिली 9 साल की मासूम

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

कौन हैं कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे जिन्हें सिर में मारी गोलियां?

भारत को किसी एक व्यक्ति ने आजादी नहीं दिलाई, संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के सिर में मारी गोलियां, शूटआउट का वीडियो वायरल

अगला लेख