मनमोहन सिंह के निधन पर उद्योग जगत ने जताया शोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (14:46 IST)
Manmohan Singh News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन पर उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया और देश की आर्थिक वृद्धि में उनकी भूमिका को सराहा। सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।
 
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि सिंह उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नए उदारवादी भारत की कल्पना की थी जो आज दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है। अपने शोक संदेश में चंद्रशेखरन ने कहा कि दिवंगत सिंह के प्रेरक नेतृत्व ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया।ALSO READ: भारतीय राजनीति में मनमोहन सिंह से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और पीएम मोदी की चुप्‍पी के मायने?
 
उन्होंने बयान में कहा कि हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जो उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नए, उदार भारत की कल्पना की थी जो दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है। चंद्रशेखरन ने कहा कि डॉ. सिंह को हमेशा उनकी दूरदर्शी सोच तथा गहरी अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। वे हमेशा विनम्र रहे और अपने व्यक्तिगत मूल्यों को बनाए रखा।
 
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से भारत ने अपने सबसे बड़े नेताओं और बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक को खो दिया है।
 
बिड़ला ने बयान में कहा कि भारत ने अपने सबसे बड़े नेताओं तथा बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक को खो दिया है। 1991 के दशक के उनके क्रांतिकारी सुधारों ने कई दशकों तक आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा दिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने भारत तथा भारतीयों के लिए संभावनाओं के गणित को नया आकार दिया।ALSO READ: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह?
 
वहीं विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी तेज बुद्धि, सहज विनम्रता तथा व्यक्तिगत ईमानदारी के लिए सराहा जाता है। ये ऐसे गुण हैं, जो राजनीति में विरले ही देखने को मिलते हैं। उन्हें न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर भी सबसे महान राजनेताओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा।ALSO READ: मोदी ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, कहा- सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा
 
पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने 'पीटीआई-भाषा' के साथ बातचीत में कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे इतिहास में न केवल भारत के बल्कि विश्व के महान राजनीतिक नेताओं में से एक के रूप में जाने जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व, तीक्ष्ण बुद्धि, सहज विनम्रता तथा व्यक्तिगत ईमानदारी का मेल था जो राजनीति में दुर्लभ है। कांग्रेस नेता सिंह 2004 से 2014 तक, 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे। उससे पहले वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की। वे वैश्विक वित्तीय तथा आर्थिक क्षेत्रों में एक बड़ा नाम थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख