पूर्वी भारत में मैकडोनाल्ड्स के रेस्तरां बंद

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (07:55 IST)
नई दिल्ली। मैकडोनाल्ड के संयुक्त उद्यम सहयोगी रहे विक्रम बक्शी ने कहा कि पूर्वी भारत में लगभग सभी रेस्तरां बंद हो गए हैं और उत्तरी क्षेत्र में कई अन्य बंद होने की कगार पर हैं। इसका कारण उनके लाजिस्टिक भागीदारी द्वारा आपूर्ति को बंद करना है। मैकडोनाल्ड और बक्शी के बीच विवाद चल रहा है।
 
राधाकृष्ण फूडलैंड द्वारा आपूर्ति बंद किए जाने से 80 रेस्तरां प्रभावित हुए हैं। यह सब मैकडोनाल्ड और बक्शी के बीच विवाद का यह नतीजा है।
 
उन्होंने कहा कि लाजिस्टिक सहयोगी के कदम से पूर्वी भारत में लगभग सभी रेस्तरां बंद हो गए हैं और अन्य (उत्तर भारत) पर भी आपूर्ति की कमी के कारण दबाव है।
 
बक्शी ने कहा कि फिलहाल सीमित भंडार के कारण कुल 80 रेस्तरां दबाव में हैं। राधाकृष्णा फूडलैंड प्राइवेट लि. ने सीपीआरएल को लिखे पत्र में कहा कि वह मात्रा कम होने तथा भविष्य की अनिश्चितता समेत कुछ अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं होने से आपूर्ति को रोक रही है। 
 
बक्शी ने दुकानों के मालिक और उसे विकसित करने वालों को लिखे पत्र में कहा है, 'हमारा लंबे समय से लाजिस्टिक भागीदार इकाई राधाकृष्ण फूडलैंड ने मैकडोनाल्ड्स और उसकी पूर्ण अनुषंगी मैकडोनाल्ड्स इंडिया प्राइवेट लि. के साथ कथित रूप से साठगांठ कर आपूर्ति रोकने का फैसला किया है।'
 
उन्होंने यह भी कहा कि हम वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं और जल्दी ही ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराने के लिए लौटेंगे। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख