Biodata Maker

रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी ने 5.52 लाख शेयर हासिल किए

Webdunia
गुरुवार, 11 जून 2020 (15:25 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाल में बंद हुए 53,124 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी को कंपनी के 5.52 लाख शेयर मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। अंबानी के पास अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के 80.52 लाख शेयर हो गए हैं। राइट्स इश्यू से पहले उनके पास 75 लाख शेयर थे। अब उनके पास कंपनी के 0.12 प्रतिशत शेयर हो गए हैं।
ALSO READ: रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त कंपनी बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर
अंबानी की पत्नी नीता और बच्चों ईशा, आकाश और अनंत को भी राइट्स इश्यू में 5.52-5.52 लाख शेयर मिले हैं। इनके पास भी अब कंपनी की 0.12-0.12 प्रतिशत शेयर हो गए हैं। कुल मिलाकर राइट्स इश्यू में प्रवर्तक समूह को 22.50 करोड़ शेयर मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी में प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 50.29 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 50.07 प्रतिशत थी।
 
इसके साथ ही कंपनी में सार्वजनिक शेयरधारिता 49.93 प्रतिशत से घटकर 49.71 प्रतिशत पर आ गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने राइट्स इश्यू में 2.47 करोड़ शेयर हासिल किए हैं। इससे एलआईसी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37.18 करोड़ शेयर या 6 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। कुल मिलाकर सार्वजनिक शेयरधारकों ने राइट्स इश्यू में 19.74 करोड़ शेयर हासिल किए।
 
अंबानी की कंपनी ने 30 अप्रैल को 53,124 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू की घोषणा की थी। यह देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू रहा। इसके तहत प्रत्येक 15 शेयर के लिए एक शेयर की पेशकश 1,257 रुपए के मूल्य पर की गई थी। यह 30 अप्रैल को कंपनी के शेयर के बंद मूल्य से 14 प्रतिशत कम था। इस इश्यू को 1.6 गुना अभिदान मिला। शेयरों के लिए कुल 84,000 करोड़ रुपए की बोलियां मिली थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

Palash Smriti Controversy: स्‍मृति- पलाश विवाद के बीच क्‍यों है बिरवा की चर्चा, डेट के बाद टूटी थी दोनों की सगाई

VIT मेंं क्यों भड़का छात्रों का विद्रोह?, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

अगला लेख