एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, रतन टाटा का मिला समर्थन

Webdunia
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (17:52 IST)
नई दिल्ली। एन. चंद्रशेखरन को शुक्रवार को 5 वर्ष के लिए फिर से टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया। टाटा संस, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। चंद्रशेखरन की दूसरी बार फिर से नियुक्ति को टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा का समर्थन मिला। टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में बहुलांश हिस्सेदारी है।

टाटा संस ने एक बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल की शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें बीते पांच साल की समीक्षा की गई और इसके कार्यकारी चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति पर विचार किया गया।

इसमें कहा गया, रतन एन. टाटा इस बैठक में विशेष तौर पर आमंत्रित थे। उन्होंने चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने चंद्रशेखरन का कार्यकाल पांच साल की अवधि के लिए बढ़ाए जाने की सिफारिश की।

निदेशक मंडल ने कार्यकारी चेयरमैन के प्रदर्शन की प्रशंसा की और अगले पांच साल के लिए कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर उनकी पुन: नियुक्ति को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

चंद्रशेखरन (58) ने कहा, बीते पांच वर्ष तक टाटा समूह की अगुवाई की, यह सम्मान की बात है। अगले चरण में और पांच वर्ष के लिए समूह का नेतृत्व करने का अवसर मिलने की मुझे प्रसन्नता है।

चंद्र नाम से लोकप्रिय चंद्रशेखरन ने टाटा संस की बागडोर 2017 में संभाली थी जब समूह नेतृत्व संकट से जूझ रहा था। उनके कार्यकाल का ज्यादातर हिस्सा उनके पूर्ववर्ती सायरस मिस्त्री से कानूनी लड़ाई में चला गया।

चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में टाटा संस के निदेशक मंडल में आए थे और जनवरी 2017 में उन्हें चेयरमैन बनाया गया। आधिकारिक प्रभार उन्होंने फरवरी 2017 में संभाला।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

UP : गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का STF ने किया भंडाफोड़, 4 देशों का राजनयिक बताता था ठग, नौकरी के झांसे के नाम पर लूट

Infosys ने कमाया 6921 करोड़ रुपए मुनाफा, जानिए जून तिमाही में कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी

शांति वार्ता से पहले रूस ने 3 यूक्रेनी शहरों पर किया हमला, 1 बच्चे की मौत

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन स्कैम पर कंबोडिया में बड़ा एक्शन, 3000 से ज्यादा लोग अरेस्ट, 105 भारतीय भी

अगला लेख