Hanuman Chalisa

ओएनजीसी खरीदेगी एचपीसीएल में सरकार की हिस्सेदारी

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (23:54 IST)
मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने एचपीसीएल में सरकार की पूरी 51.11 प्रतिशत हिस्सेदारी 36,915 करोड़ रुपए में खरीदने की शनिवार को घोषणा की। यह अधिग्रहण कंपनी के शेयरों के दो माह के औसत मूल्य से 10 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम पर किया जा रहा है।
 
 
ओएनजीसी ने शेयर बाजार को बताया कि वह सरकार को एचपीसीएल के 77.8 करोड़ शेयरों के लिए 473.97 रुपए प्रति शेयर की दर से भुगतान करेगी। यह दर एचीपीसीएल के शेयरों की कीमत से 14 प्रतिशत तथा 60 दिनों की औसम कीमत से 10 प्रतिशत अधिक है।
 
इस सौदे से सरकार को पहली बार सालाना विनिवेश लक्ष्य को पार करने में सफलता मिलेगी। शेयरों को नकद खरीदा जाएगा और महीने के अंत से पहले सौदा पूरा कर लिया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, भारत सरकार ने एचपीसीएल में अपनी 51.11 प्रतिशत हिस्सेदारी 36,915 करोड़ रुपए में बेचने के लिए ओएनजीसी के साथ आज रणनीतिक करार किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

अगला लेख