ऑनलाइन आयकर भरने वालों से जुड़ी बड़ी खबर

Webdunia
रविवार, 5 मई 2019 (17:37 IST)
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान ऑनलाइन आयकर भरने वाले लोगों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से 6.60 लाख से अधिक की गिरावट आई है। आयकर विभाग की ऑनलाइन आयकर भरने वाली वेबसाइट पर डाले गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।
 
वित्त वर्ष 2017-18 में 6.74 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन आयकर भरा था। वित्त वर्ष 2018-19 में इनकी संख्या 6.68 करोड़ पर आ गयी। इससे पहले 2016-17 में इनकी संख्या 5.28 करोड़ रही थी।
 
कोटक इकोनॉमिक रिसर्च ने 30 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में इस बारे में हैरानी व्यक्त की। उसने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में ऑनलाइन आयकर भरने वालों की संख्या में गिरावट आने से हम हैरान हैं।
 
हालांकि पंजीकृत आयकरदाताओं की संख्या में इस दौरान तेजी आई है। इनकी संख्या 15 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2019 तक 8.45 करोड़ पर पहुंच गई।
 
मार्च 2013 में पंजीकृत आयकरदाताओं की संख्या महज 2.70 करोड़ थी, जो मार्च 2016 में 5.20 करोड़ और मार्च 2017 में 6.20 करोड़ पर पहुंच गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक

तमिलनाडु के ADGP गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

पहलगाम आतंकी हमले की FATF ने की कड़ी निंदा, जल्‍द जारी करेगा आतंकी फंडिंग पर रिपोर्ट

Ladli Bahna Yojana : लाडली बहनों को CM मोहन यादव का तोहफा, अब रक्षाबंधन पर मिलेंगे इतने रुपए

राजा रघुवंशी हत्या मामले में प्रेम त्रिकोण या कुछ और... मेघालय के DGP बोले- इस एंगल से भी हो रही जांच

अगला लेख