पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, आगे और सस्ता होने की उम्मीद, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

Webdunia
बुधवार, 24 नवंबर 2021 (10:18 IST)
नई दिल्ली। बुधवार के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद इस महीने कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 
घरेलू ईंधन खुदरा विक्रेता पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर सकते हैं, क्योंकि यूरोप में कोविड मामलों में फिर से तेजी आ रही है। कोविड संक्रमण के कारण पिछले साल अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी। एक बार फिर कोविड संक्रमण फैलने से तेल के दामों में कमी देखने को मिल रही है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर,  मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख