पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन भी घटबढ़ नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (10:19 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी कोई घटबढ़ नहीं की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि आज शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख था। देश के 4 बड़े महानगरों में बुधवार और गुरुवार के दौरान दोनों ईंधनों में 50-50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को डीजल 24 से 26 पैसे और पेट्रोल 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था।
ALSO READ: Tata motors ने पेश किया Altroz का नया पेट्रोल संस्करण, अगले सप्ताह शुरू होगी बिक्री
बुधवार को 5 दिन स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दाम बढ़े थे। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड भाव से मात्र दो पैसे कम 91.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यहां पेट्रोल का रिकॉर्ड भाव चार अक्टूबर 2018 को 91.34 रुपए प्रति लीटर था। दिल्ली में आज 84.70 रुपए और डीजल 74.88 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। 
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम 91.32 रुपए और डीजल का 81.60 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 86.15 रुपए और डीजल 78.47 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम क्रयश: 87.40 रुपए और 80.19 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 29 दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में 06 और 07 जनवरी को बढ़ोतरी की थी और इसके बाद 5 दिन कीमतें स्थिर थीं।
 
पेट्रोल डीजल के दाम 4 महानगरों में इस प्रकार रहे-
 
दिल्ली 84.70 74.88
मुंबई 91.32 81.60
चेन्नई 87.40 80.19
कोलकाता 86.15 78.47। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से भारत को कितना फायदा और कितना नुकसान

कितनी खतरनाक है पाकिस्तान की खूनी टुकड़ी BAT

भारत की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, सुधर जाओ नहीं तो भुगतोगे

बिहार में SIR विवाद के बीच SC का निर्देश, वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे चुनाव आयोग

सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के KBC 17 में जाने पर हुआ विवाद, पूर्व विंग कमांडर से लेकर विपक्ष तक ने उठाए सवाल

सभी देखें

नवीनतम

सपा विधायक पूजा पाल पार्टी से बर्खास्‍त, मुख्यमंत्री योगी की तारीफ पड़ी भारी

भोपाल की बड़ी झील को और विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री मोहन यादव

SIR पर SC के फैसले पर बोले तेजस्वी यादव- यह पूरे विपक्ष की जीत

सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने तबाह किए, ऑपरेशन सिंदूर ने पहलगाम हमले का जवाब दिया, राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन

राष्ट्रपति ने की वीरता पुरस्‍कारों की घोषणा

अगला लेख