Hanuman Chalisa

आरबीआई को ब्याज बढ़ाने से बचना चाहिए : एसोचैम

Webdunia
रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (20:28 IST)
नई दिल्ली। उद्योग मंडल एसोचैम का सुझाव है कि रिजर्व बैंक को इस सप्ताह समीक्षा में में नीतिगत ब्याज दर बढ़ाने से बचना चाहिए। उसका कहना है कि इस समय बॉण्ड बाजार में निवेश का फल ऊंचा जरूर हो गया है, पर उसकी बहुत ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्वैमासिक समीक्षा बैठक 6-7 फरवरी को होगी।
 
 
एसोचैम ने बजट के बाद जारी अपने एक नोट में कहा है कि राजकोषीय घाटा ऊंचा होने से कुछ आर्थिक संकेत कठिन स्थिति की ओर संकेत देते हैं, पर इसको लेकर बॉण्ड बाजार में हो रही प्रतिक्रिया जल्दी ही शांत हो जाएगी।
 
गौरतलब है कि पहली फरवरी को पेश आम बजट में संशोधित अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद के 3.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। बजट में इसके 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। इसी तरह 2018-19 में इसके 3.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है जबकि पहले की योजना के अनुसार इसे 3.0 प्रतिशत तक रखा जाना था।
 
एसोचैम ने कहा कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लागत का डेढ़ गुना रखने से मुद्रास्फीति के बढ़ने की चिंता भी कुछ बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जा रही है। एसोचैम के बजट पर महासचिव डीएस रावत ने शेयर बाजारों में गिरावट के बारे में कहा कि शेयरों, खासकर मझौली पूंजी वाली कंपनियों के शेयरों को लेकर लोग कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गए थे जबकि कंपनियों का मुनाफा वास्तव में वैसा नहीं था।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक वृद्धि दर में तेजी के लिए बजट के जरिए समर्थन दिया है और रिजर्व बैंक को भी इस पहल में शामिल होना चाहिए और कम से कम ब्याज दर को नहीं बढ़ाना चाहिए ताकि वृद्धि को बढ़ावा मिल सके। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान में जीत का जश्न

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Top News : सीजफायर का बड़ा असर, हार्मुज खुला, तेल कीमतों में भारी गिरावट

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 15 दिन तक ईरान पर नहीं होगा हमला, हार्मुज जलडमरूमध्य खुला

अगला लेख