मुकेश अंबानी का ऐलान, 2030 तक रिलायंस बनाएगी 100GW सोलर एनर्जी, भारत बनेगा दुनिया में सोलर एनर्जी का हब

Webdunia
गुरुवार, 24 जून 2021 (18:27 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस अपने एनर्जी बिजनेस की सूरत बदलने जा रहा है। इसकी घोषणा रिलायंस के सालाना आम बैठक में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की। ग्रीन एनर्जी के लिए रिलायंस ने कई घोषणाएं एकसाथ की हैं। इसके लिए रिलायंस, गुजरात के जामनगर में 5 हजार एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्पलेक्स बनाएगा। अगले 3 वर्षों में रिलायंस एंड टू एंड रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम पर 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। 
 
ग्रीन एनर्जी के मेगा प्लान के तीन हिस्से हैं। पहले हिस्से में चार गीगा फैक्टरियां बनाई जाएंगी, जो न्यू एनर्जी इकोसिस्टम के सभी प्रमुख घटकों का निर्माण करेंगी। इनमें से एक सोलर एनर्जी के लिए होगी। जो सोलर मॉड्यूल फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाएगी। दूसरा एनर्जी के स्टोरेज या कहें भंडारण के लिए कंपनी एक अत्याधुनिक एनर्जी स्टोरेज बैटरी बनाने की फैक्टरी भी डालेगी। तीसरा, ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोडक्शन के लिए एक इलेक्ट्रोलाइजर फैक्टरी बनाई जाएगी। चौथा हाइड्रोजन को एनर्जी में बदलने के लिए कंपनी एक फ्यूल सेल फैक्टरी बनाएगी। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने 2030 तक 450GW रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूस करने का लक्ष्य रखा था। इसका जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा कि रिलायंस 2030 तक 100GW सोलर एनर्जी उत्पादन करेगा और इसका एक हिस्सा रूफ-टॉप सोलर और गांवों में सोलर एनर्जी के उत्पादन से आएगा। गांवों में सोलर एनर्जी के प्रोडक्शन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलने की उम्मीद है। रिलायंस का इरादा सोलर मॉड्यूल की कीमत दुनिया में सबसे कम रखने का है ताकी सोलर एनर्जी को किफायती बनाया जा सके।
 
सूर्य देव को नमन करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि सूर्य असीमित उर्जा पैदा करते हैं। अगर हम सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर पाए तो भारत फॉसिल फ्यूल यानी कच्चे तेल के आयातक से क्लीन सोलर एनर्जी का निर्यात देश बन सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख