रुपया टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर पर, अब कैसे गिरते रुपए को उबारेगी मोदी सरकार?

नृपेंद्र गुप्ता
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (12:36 IST)
मुंबई। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 82.33 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। रुपए में लगातार आ रही गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। UPA राज में भाजपा और नरेंद्र मोदी हमेशा गिरते रुपए को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अब देखना हैं ‍कि रुपए को उबारने के लिए मोदी सरकार क्या कदम उठाती है? 
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.19 पर खुला, और आगे गिरकर 82.33 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे टूट गया। भारतीय मुद्रा गुरुवार को डॉलर के मुकाबले पहली बार 82 के स्तर से नीचे बंद हुई थी। बीते कारोबारी सत्र में रुपया 55 पैसे गिरकर 82.17 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।
 
क्या है रुपए में कमजोरी का कारण : बाजार विशेषज्ञ विकास जोशी ने बताया कि रुपए में गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण है। अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े आने वाले हैं, जो कि डरावने लग रहे हैं। यूरोप की टॉप 100 कंपनियों के CEO के सर्वे में 97 फीसदी लोगों ने माना है कि दुनिया में मंदी आ सकती है। छंटनी चालू हो गई है और ग्लोबल कंपनियां नई वैकेंसी नहीं निकाल रही है।
 
उन्होंने कहा कि रुपए में गिरावट का एक बड़ा कारण अरब देशों द्वारा क्रूड सप्लाय में कमी का फैसला भी है। हम क्रूड इंपोर्ट करते हैं और इसके लिए डॉलर की आवश्यकता होती है। हमारे यहां डॉलर की डिमांड बढ़ गई है और इस वजह से रुपया कमजोर हो रहा है। हमारा खुद का डॉलर रिजर्व गिरता जा रहा है। एक्सपोर्ट गिर रहा है और इंपोर्ट बढ़ रहा है। अमेरिका और यूरोप में मंदी आने पर आईटी कंपनियों को ऑर्डर कम मिलते हैं। इसलिए आईटी कंपनियां सबसे पहले अपने एक्सपेंसेस कम करती है।
 
मोदी सरकार किस तरह इस स्थिति से उबर सकती है : जोशी ने बताया कि मोदी सरकार इस स्थिति से ऊबर सकती है। सरकार को इंडियन प्रोडक्ट्स को कॉम्पिटेटिव बनाने के प्रयास करने चाहिए। टैक्स सिस्टम को सरल करने के प्रयास करने चाहिए। ताकि भारतीय उत्पाद अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहे।

उन्होंने कहा कि डॉलर के एक स्तर पर जाने के बाद RBI इंटरवेन कर सकती है। इसका मतलब है कि एक स्तर पर आरबीआई अपने पास मौजूद रिजर्व में से डॉलर बेचने लग जाता है। इस कारण रुपए में मजबूती आती है। फिलहाल आरबीआई ने इंटरवेन नहीं किया है। केंद्रीय बैंक इतनी जल्दी यह फैसला नहीं लेता है। मेरे हिसाब से 83.4 से 84 के स्तर पर पहुंचने पर शीर्ष बैंक यह कदम उठा सकता है। यह पहले पता नहीं चलता है।
 
कमजोर होता चला गया रुपया : 15 अगस्त 1947 में एक डॉलर की कीमत 4.16 रुपए थी। इसके बाद डॉलर लगातार मजबूत होता चला गया और रुपए की स्थिति बेहद कमजोर हो गई। 1991 में खाड़ी युद्ध और सोवियत संघ के विघटन के कारण भारत बड़े आर्थिक संकट में घिर गया और डॉलर 26 रुपए पर पहुंच गया। 1993 में एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए 31.37 रुपए लगते थे। साल 2008 खत्म होते रुपया 51 के स्तर पर जा पहुंचा। 
 
26 मई 2014 को नरेन्द्र मोदी ने एनडीए के प्रचंड बहुमत के बाद देश की बागडोर संभाली थी, उस समय डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत करीब 58.93 रुपए थी। मोदी राज में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर ही बना रहा। डॉलर तेजी से कुलाचे भरता रहा और जुलाई 2022 में इसने 80 का आंकड़ा छू लिया। 
 
क्या 100 रुपए पार जाएगा रुपया : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पिछले दिनों एक बयान में दावा किया था कि इतिहास में रुपए को सबसे ज्यादा कमजोर करने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पेट्रोल की तरह रुपए भी 100 डॉलर के पार जाएगा। उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार सत्ता छोड़ कर 2014 में गई थी तब एक डॉलर के मुकाबले रुपया 58 के लेवल पर था। लेकिन आज 80 के पार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट के होंगे लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

सभी देखें

नवीनतम

GST Reforms : निजी हेल्थ इंश्योरेंस पर नहीं देना होगा जीएसटी, छेना-पनीर और ब्रेड पर भी टैक्स खत्म, जानिए क्या हुआ सस्ता

Tariff : Donald Trump ने भारत को लेकर फिर दिया बयान, बताया रिश्तों में कैसे आया बदलाव

New GST : 175 प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे, 2 ही दरें 5% और 18%, नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी

मोदी जी विदेश में हंसी-मजाक कर रहे थे, भारत लौटकर भावुक हो गए

10वें साल में प्रवेश पर Jio का बड़ा धमाका, सेलिब्रेशन प्लान्स में यूजर्स अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

अगला लेख