Hanuman Chalisa

SBI का कर्ज होगा सस्ता, 1 महीने में MCLR में दूसरी बार कटौती

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (20:43 IST)
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती हर अवधि के कर्ज पर ब्याज दर के संबंध में है। नई दर शुक्रवार से ही प्रभावी हो गई है। इस कटौती के बाद बैंक की 1 साल के ऋण पर एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से घटकर 8.45 प्रतिशत फीसदी हो गई है।
 
एसबीआई ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 10 मई 2019 से एमसीएलआर से जुड़े सभी कर्जों के ब्याज दर में 5 आधार अंक की कटौती की गई है। यह 1 महीने में यह दूसरा मौका है, जब बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। आरबीआई की अप्रैल में जारी मौद्रिक नीति के बाद भी एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की गई थी।
 
बैंक ने कहा है कि शुक्रवार को एमसीएलआर में की गई कटौती के बाद 10 अप्रैल 2019 से अब तक गृह ऋण पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत तक की कमी आई है। एसबीआई ने आरबीआई की मौद्रिक नीति में दर में परिवर्तन के प्रभाव को ग्राहकों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए 1 मई से 1 लाख रुपए से अधिक के कर्ज और ओवर ड्राफ्ट की दरों को रेपो दर से जोड़ दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख