Festival Posters

बिकवाली से लुढ़का बाजार

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2017 (17:44 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव से होता हुआ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एलएंडटी, ओएनजीसी तथा डॉ. रेड्डीज लैब जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण सोमवार को 32.68 अंक गिरकर 26,701.18 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7.75 अंक टूटकर 8,236.05 अंक पर बंद हुआ। 
घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए हैं। बीएसई के 20 में से 12 समूह तथा सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों में गिरावट देखी गई। निफ्टी की 51 में से 28 कंपनियों में बिकवाली तथा 22 में लिवाली का जोर रहा जबकि एक कंपनी के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। 
 
सेंसेक्स ने 101.58 अंक की बढ़त के साथ 26,860.81 अंक पर मजबूत शुरुआत की और इसके कुछ देर बाद ही 26,860.88 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया लेकिन इसके बाद उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। 
 
बजट से पहले अभी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं और इसलिए बाजार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। कारोबार के दौरान 26,701.18 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूता हुआ सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत यानी 32.68 अंक की गिरावट के साथ 26,726.55 अंक पर बंद हुआ। 
 
दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली तथा छोटी कंपनियों को लेकर निवेशकों की धारणा मजबूत रही। बीएसई का मिडकैप 0.23 फीसदी चढ़कर 12,349.80 अंक पर तथा स्मॉलकैप 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,495.71 अंक पर बंद हुआ। 
 
निफ्टी भी 15.55 अंक ऊपर 8,259.35 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 8,263 अंक के दिवस के उच्चतम तथा 8,227.75 अंक के निचले स्तर से होता हुआ अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.09 प्रतिशत यानी 7.75 अंक गिरकर 8,236.05 अंक पर रहा। 
 
बीएसई में कुल 2,946 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,600 के शेयर बढ़त में तथा 1,206 के गिरावट में बंद हुए जबकि 140 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख