Corona effect : सिद्धि विनायक मंदिर बंद, महाकालेश्वर समेत बड़े मंदिरों पर कोरोना का साया

Webdunia
सोमवार, 16 मार्च 2020 (17:45 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) का साया धार्मिक स्थलों पर भी पड़ रहा है। सिद्धि विनायक मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है, वहीं उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर समेत कई अन्य बड़े मंदिरों पर भी कोरोना वायरस का प्रभाव देखा जा रहा है।

सिद्धि विनायक मंदिर प्रबंधन के मुताबिक मुंबई का सिद्धि विनायक मंदिर अगली सूचना तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। इसी तरह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। यहां बाबा महाकाल की प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में 31 मार्च तक प्रवेश बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा गर्भगृह में सामान्य दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। आरती में केवल पुजारीगण ही मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर, मंदिर परिसर की दिन में 2 बार धुलाई की जा रही है। इसके अलावा उज्जैन स्थित मंगलनाथ, हरसिद्धि, कालभैरव और सांदीपनि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

इतना ही नहीं कोरोना के डर से गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाला करतारपुर कॉरिडोर सोमवार से बंद हो गया है। वहीं माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने एनआरआई, विदेशी नागरिकों और हाल में विदेश से लौटे भारतीयों से 28 दिन के आइसोलेशन से पहले मंदिर नहीं आने को कहा है। खबर है कि शिर्डी के साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने भी भक्तों को मंदिर आने से मना किया है।

स्वामीनारायण संप्रदाय ने दुनियाभर में अपने मंदिरों में बड़े आयोजन स्थगित कर दिए हैं। वहीं दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में भी दर्शन रोकने का फैसला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में आज ही 4 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि मुंबई और नवी मुंबई में 4 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या अब 37 हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

सभी देखें

नवीनतम

ईरानी विदेश मंत्रालय का दावा, अमेरिका ने छेड़ा खतरनाक युद्ध

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ का कहर, 50 से ज्यादा गांव जलमग्न, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

उत्तराखंड में 10 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव, 12 को मतगणना

शांति का एक दशक, एकता का ये भव्य क्षण

अगला लेख