13वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही स्थिरता, दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और 81.47 रुपए प्रति लीटर

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (09:13 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार 13वें दिन स्थिरता बनी रही। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सदस्य देशों ने इस वर्ष फरवरी में दैनिक आधार पर 6.5 लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की थी। इस रिपोर्ट के बाद विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में तेजी आ गई और लंदन ब्रेंट क्रूड ऑइल 69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया।
ALSO READ: IAC ने कहा- महंगे पेट्रोल डीजल के बीच वाहन एलपीजी 40% सस्ता विकल्प
राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर हैं।

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार शुक्रवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। विश्लेषकों का कहना है कि देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख