ट्रंप टैरिफ से अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों को याद आया कोरोना काल

अमेरिका में कोरोना काल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, यूरोप के साथ ही एशियाई बाजारों का भी बुरा हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (10:57 IST)
Trump Tariff effect on US Share Market : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनिया भर के देशों पर लगाए रेसिप्रोकल टैरिफ से अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। निवेशकों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते नैस्डेक, डाओ जोंस और एसएंडपी ने निवेशकों को कोरोना काल की याद दिला दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में 2020 के बाद से सबसे बड़ी एक दिन में गिरावट दर्ज की गई।
 
मंदी की बढ़ती आशंका के बीच गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों में घबराहट का माहौल है। डॉव जोन्स 1679.39 अंक या 3.98 फीसदी गिरकर 40,545.93 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 1050.44 अंक या 5.97 फीसदी गिरकर 16,550.50 पर बंद हुआ जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 274.45 अंक या 4.84 फीसदी गिरकर 5,396.52 पर बंद हुआ।   
 
पिछले 2 दिनों में अमेरिकी बाजार 6% तक गिर गया। इससे मार्केट कैप करीब 2 ट्रिलियन डॉलर घट गया। ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी एपल और नाइकी जैसी कंपनियों के शेयर 15% तक टूट गए। टैरिफ की वजह से ऑटो कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दिखाई दी। ट्रंप सरकार में मंत्री मस्क की कंपनियों के शेयरों में भी भारी नुकसान हुआ। टेस्ला के शेयर 3.5 फीसदी गिर गए। 
 
क्या है एशियाई बाजारों का हाल : एशियाई बाजारों में जापान के निक्की में तीन प्रतिशत से अधिक और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग किंगमिंग त्योहार के अवसर पर बंद रहे।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 591.05 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,704.31 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 202.55 अंक या 0.87 प्रतिशत फिसलकर 23,047.55 अंक पर रहा। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे।
 
यूरोपीय बाजार भी बेहाल : ईयू पर लगे 20 फीसदी कर की वजह से यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट देखी गई। यूके का FTSE 100 इंडेक्स 1.7% गिरकर 8,474 पर बंद हुआ, जो 8 महीनों में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी। फ्रांस का CAC 40 3.4% गिरकर 7,598 पर और जर्मनी का DAX 3% गिरकर 21,700 पर पहुंच गया। Stoxx 600 भी 3.9% नीचे बंद हुआ।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख