आखिर क्यों लगातार गिर रहा है शेयर बाजार? निवेशकों को लगा 8 लाख करोड़ का फटका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शेयर बाजार में पिछले 5 सत्रों की लगातार गिरावट के चलते निवेशकों को 8 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। दरअसल, शेयर बाजार में आ रही‍ गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही रुपए की विनिमय दर में गिरावट के साथ ही बढ़ती मुद्रास्फीति ने भी निवेशकों का भरोसा तोड़ा है। युद्ध का असर तो यूरोपीय शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है। चीन और हांगकांग के शेयर बाजार भी इस गिरावट से अछूते नहीं हैं। 
 
ट्रेडिंगो के संस्थापक पार्थ न्याती के मुताबिक एफआईआई की बिकवाली के अलावा, ऊर्जा के दाम में तेजी, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर राजनीतिक तनाव तथा अमेरिका में बांड प्रतिफल में वृद्धि बाजार के लिए चिंता का मुख्य विषय हैं। 
 
वहीं, जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल तथा धातु के दाम में तेजी से बढ़ती मुद्रास्फीति बाजार के लिए चिंता के कारण हैं। उनका मानना है कि शेयर बाजार में गिरावट की घरेलू आईटी कंपनियों ने की।
 
दरअसल, कमजोर वित्तीय परिणाम से सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के समक्ष चुनौतियों का पता चला है। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निकालने के चलते भी भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा है। रुपए की विनिमय दर में गिरावट तथा बढ़ती मुद्रास्फीति को लेकर चिंता से भी निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है।
 
ऐसा नहीं है कि भारत के शेयर बाजारों में ही गिरावट देखने को मिल रही है एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दूसरी ओर, यूक्रेन ने कहा है कि पूर्वी क्षेत्र में रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। इसे युद्ध का अगला चरण माना जा रहा है। इसका असर यूरोप के बाजारों पर देखने को मिल रहा है। 
 
5 दिन में डूबे 8 लाख करोड़ : शेयर बाजार में 5 दिनों से जारी गिरावट के साथ निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। बाजार में 5 दिनों की गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8 लाख 8 हजार 67.6 करोड़ रुपए घटकर 2 करोड़ 66 लाख 2 हजार 728.45 करोड़ पर आ गया। सेंसेक्स कुल मिलाकर 5 सत्रों में 2,984.03 अंक यानी 5.01 प्रतिशत नीचे आ गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Share bazaar: शेयर बाजार में उछाल, Sensex 270 और Nifty 61 अंकों की बढ़त के साथ बंद, ये स्टॉक्स चमके

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

अगला लेख