rashifal-2026

CBSE 12th Result 2017: कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें

Webdunia
रविवार, 28 मई 2017 (10:28 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। पास होने के मामले में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को नौ प्रतिशत से अधिक से पीछे छोड़ दिया। हालांकि, कुल पास करने वालों के प्रतिशत में एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.50 प्रतिशत रहा जबकि पास हुए लड़कों का प्रतिशत 78 फीसदी रहा।
 
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें 
 
 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार हालांकि, कुल पास करने वालों के प्रतिशत में गिरावट आई है। इस साल कुल 82 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। पिछले साल यह 83.05 फीसदी था। नोएडा की रक्षा गोयल 99.6 फीसदी अंक प्राप्त करके राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर रही।
 
दूसरा स्थान चंडीगढ़ की भूमि सावंत ने हासिल किया। भूमि ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए। चंडीगढ़ की ही मन्नत लूथरा और आदित्य जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में 99.2 फीसदी अंक प्राप्त किए है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से बात करके उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए मुबारकबाद दी।
 
पास होने वालों का प्रतिशत सर्वाधिक त्रिवेंद्रम क्षेत्र में रहा। इस क्षेत्र के 95.62 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। उसके बाद चेन्नई (92.60 प्रतिशत) और दिल्ली (88.37 फीसदी) का स्थान रहा।
 
इस साल दिल्ली में पास हुए विद्यार्थियों के प्रतिशत में सुधार हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में 87.01 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। सरकार संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों ने पास प्रतिशत के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उसके 95.73 परीक्षार्थी पास हुए जबकि केंद्रीय विद्यालयों के 94.60 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे।
 
निजी स्कूलों का पास प्रतिशत सबसे कम 79.27 फीसदी रहा। दूसरे मुल्कों में स्थित सीबीएसई के स्कूलों ने भी 92.02 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया। इस साल 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 95 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किए जबकि 63 हजार 247 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।
 
सीबीएसई ने नतीजों के बाद अपने छात्रों की काउन्सलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। अधिकारी ने कहा, ‘65 परामर्शदाता सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन नम्बर पर छात्रों और अभिभावकों से बात करेंगे।’ बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन का कोई विकल्प नहीं होगा और छात्र सिर्फ अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
परीक्षा में बैठे 10.2 लाख छात्रों में से 8.37 लाख छात्र पास हुए जबकि एक लाख से अधिक छात्रों को 2017 की कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 29 अप्रैल के बीच किया गया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान

आरक्षण पर Supreme Court का बड़ा फैसला, जनरल कैटेगरी कोई कोटा नहीं, मेरिट सबके लिए समान

10th board exams 2026: 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

अगला लेख