CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

Webdunia
गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (21:30 IST)
नई दिल्ली। CBSE Datesheet 2023 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2023 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी की है।

दोनों क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का अंतिम पेपर 21 मार्च को और 12वीं का अंतिम पेपर  5 अप्रैल को होगा।

एक्जाम शीट जारी करते हुए बोर्ड ने कहा कि दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है और तारीखें तय करने में प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं जैसे अन्य कारकों को भी ध्यान में रखा गया है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी।
 
100 प्रतिशत पाठ्‍यक्रम के साथ परीक्षाएं : पिछले वर्ष देश में कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। इस दौरान जो छात्र संक्रमित होने के कारणएक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उनके अंक दूसरी परीक्षा के आधार पर कैलकुलेट किए गए थे।

इस बार यह नियम CBSE ने खत्म कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संसद में यह जानकारी दी गई थी कि इस बार परीक्षाएं 100 प्रतिशत पाठ्‍यक्रम के साथ होंगी।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड : बोर्ड की तरफ से जल्द ही 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए। हालांकि बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर किसी भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

NTA ने दावों का किया खंडन, NEET-UG पेपर लीक खबरों को बताया निराधार

Australian Visa के लिए अब मान्य हुआ TOEFL स्कोर, जानिए क्या है ये Test

कोचिंग नहीं जा सकेंगे 16 साल से कम के बच्चे, मध्‍य प्रदेश में जारी हुए आदेश

CBSE Board Result 2024 : जानिए कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

वीएफएक्स में बनाएं क्रिएटिव करियर

अगला लेख