Hanuman Chalisa

DU 2nd Cut off 2021 : दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों ने दूसरी Cut-offs लिस्ट जारी की, अंक 0.25 से 1.5 प्रतिशत घटे

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (17:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज ने शनिवार को अपनी दूसरी कटऑफ सूची जारी की। इसमें बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस के लिए आवश्यक अंक 1.5 प्रतिशत कम हो गए हैं।

पहली सूची में पाठ्यक्रम के लिए कटऑफ 100 प्रतिशत था, लेकिन पहली सूची के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। दूसरी सूची में कट-ऑफ 98.5 प्रतिशत है, लेकिन यह एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में प्रवेश के लिए बंद है।
 
जिन अन्य कॉलेजों ने पाठ्यक्रम के लिए कट-ऑफ 100 प्रतिशत निर्धारित किया था उनमें शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज और हंसराज कॉलेज शामिल थे।

बीएससी (ऑनर्स) गणित, बीएससी (ऑनर्स) जूलॉजी (प्राणि विज्ञान), बीएससी (लाइफ साइंस) में प्रवेश बंद कर दिए गए हैं, जबकि अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान और इतिहास एवं राजनीति विज्ञान के बीए प्रोग्राम संयोजन में प्रवेश भी बंद हैं।
 
बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, बीएससी फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री जैसे कुछ पाठ्यक्रम आरक्षित श्रेणियों में प्रवेश के लिए बंद हैं।

छात्राओं को सभी पाठ्यक्रमों के लिए मांगे जाने वाले अंकों में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी। आर्यभट्ट कॉलेज ने भी अपनी दूसरी कट-ऑफ सूची जारी की, जिसमें 0.25 से एक प्रतिशत कमी आई है। 
 
कॉलेज ने पहली सूची में सभी पाठ्यक्रमों में बीए (ऑनर्स) मनोविज्ञान के लिए उच्चतम कट-ऑफ 98.5 प्रतिशत रखा था जो दूसरी सूची में 98.25 प्रतिशत पर आ गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली सूची के तहत दाखिले के बाद करीब आधी सीटें भर चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

अगला लेख