खुशखबर, IT कंपनियां मार्च तक करेंगी 3.6 लाख नए लोगों की भर्तियां

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (22:45 IST)
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की घरेलू कंपनियां चालू वित्त में वर्ष मार्च तक 3.6 लाख नए लोगों को नौकरी पर रखेंगी। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म अनअर्थइनसाइट ने यह बात कही।
 
कंपनी ने आईटी उद्योग पर अंतर्दृष्टि और पूर्वानुमान की अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईटी क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नौकरी छोड़ने की दर 22.3 प्रतिशत रही है। इससे पिछली यानी दूसरी तिमाही में यह संख्या 19.5 प्रतिशत थी जबकि चौथी तिमाही में इसके 22 से 24 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2022-23 से हालांकि इस स्थिति में सुधार होगा और इस दौरान नौकरी छोड़ने वाले लोगों की संख्या 16 से 18 प्रतिशत तक आने की संभावना है।
 
अनअर्थइनसाइट के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव वासु ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान देश में गंभीर कोरोनावायरस महामारी की लहर के बावजूद आईटी उद्योग की वृद्धि बरकरार है।
 
उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में आईटी उद्योग द्वारा अब तक की सबसे अच्छी आय वृद्धि हासिल करने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

अगला लेख