Hanuman Chalisa

दिहाड़ी मजदूर बना 12वीं का टॉपर

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2017 (22:14 IST)
इंफाल। थूनाओजम लोयंगैम्बा मैती को जब पता चला कि 12वीं कक्षा की वाणिज्य की परीक्षा में उसे राज्य में चौथी रैंक मिली है, उस वक्त वह एक निर्माण स्थल पर गिट्टियों (स्टोन चिप्स) को धोने का काम कर रहा था। अंशकालिक तौर पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मैती को अपने परिवार की गरीबी के कारण काफी कम उम्र से ही काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा । मैती आगे चलकर नौकरशाह बनना चाहता है।
 
मैती के दोस्त ने जब उसे मणिपुर में चौथी रैंक मिलने की खुशखबरी सुनाई तो उसे अपनी इस उपलब्धि पर यकीन ही नहीं हुआ। मैती ने बताया कि मैं तो बस इतना चाहता था कि 12वीं कक्षा में मेरे अंक मैट्रिक की परीक्षा के अंकों से ज्यादा आएं। मैट्रिक में मुझे 70.2 फीसदी अंक आए थे। 
 
हालांकि, मैती को मैट्रिक परीक्षा से ज्यादा अंक तो नहीं आ सके, लेकिन उसने राज्य के टॉपरों में अपनी जगह बना ली, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। उसे 12वीं में 69.2 फीसदी अंक मिले। मैती को मणिपुर की उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परीक्षा में कुल 500 अंकों में से 346 अंक मिले। 12वीं कक्षा के परिणाम कल ही घोषित हुए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख