NEET UG 2021 के लिए ntaneet.nic.in पर रजिस्‍ट्रेशन शुरू, पहली बार कुवैत में होगा परीक्षा सेंटर

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (22:55 IST)
नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2021 की तारीख की घोषणा के एक दिन बाद इसके लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन मंगलवार शाम 5 बजे से NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर शुरू हो गए हैं। कोविड-19 से संबंधित नियमों के अनुपालन के साथ नीट यूजी 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को होगी। इसमें इस साल कई चीजें पहली बार होने जा रही है।
 
धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को बताया कि NEET (UG) 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन NTA की वेबसाइट ntaneet.nic.in पर आज शाम 5 बजे शुरू हो गया। मध्‍य पूर्व में रह रहे भारतीय छात्रों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए पहली बार कुवैत में परीक्षा केंद्र खोला गया है और NEET(UG) परीक्षा के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है।
 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि पहली बार NEET (UG) 2021 का आयोजन 13 भाषाओं में होने जा रहा है और इसमें पंजाबी, मलयालम भाषा भी शामिल की गई है।

इसके साथ अब जिन भाषाओं में छात्र परीक्षा दे पाएंगे, वे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, असमिया, बांग्‍ला, ओडिया, गुजराती, मराठी, तेलुगू, मलयालम, कन्‍नड़ और तमिल हो गई हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नई शिक्षा नीति 2020 के तहत क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

वास्तु टिप्स: बेरोजगारी से निवारण के लिए ये 5 ज्योतिषीय उपाय

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बरकरार, जानें ताजा कीमतें

आप भी बन सकती हैं मिस इंडिया: जानें क्या होती है योग्यता और कैसे करें तैयारी

IIT Delhi 12 साल बाद पाठ्यक्रम में करेगा बदलाव, उद्योग जगत की मांग अनुसार होगा परिवर्तन

अगला लेख